क्राइम का गढ़ बना मुंगेली जिला, लगातार चोरियों को रोकने पुलिस नाकाम

वारदातें तेजी से बढ़ती जा रही

मुंगेली। में बीते 10 दिनों में 8 चोरियां हुई हैं। ये आंकड़े 3 साल की तुलना में सबसे अधिक हैं, जो सबको चौंका रहे हैं।नए कप्तानी के बाद चोरियों की घटनाएं बढ़ना लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है। लगातार चोरियां के बाद ऐसा लग रहा है मानो पुलिस को चोर चिढ़ा रहे है और पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने पूरी तरह विफल नजर आ रही है।

क्राइम का गढ़ बन रहा मुंगेली

लॉकडाउन के दौरान लोगों के घरों में बंद होने की वजह से अपराध के आंकड़ों में गिरावट आई थी। लेकिन अनलॉक होते ही चोरी, डकैती और लूटपाट की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। इसके अलावा गली गली अवैध शराब बिक्री, खुलेआम जुआं, सट्टा का काला कारोबार पूरे चरम पर हो रहा है। हाल ही में नए एसपी की कप्तानी संभालने के बाद मुंगेली जिले के कई रिहायशी इलाकों में चोरियां हुई हैं। शातिर चोर घरों, दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए हैं।

दूर दूर तक नही दिख रही शातिर चोर गिरोह पकड़ने की योजना

मुंगेली पुलिस के मुताबिक कई सूने मकानों में चोर धावा बोल चुके हैं।पूरे मामले में पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पा रही है। ना पुलिस का भय,ना रेगुलर पेट्रोलिंग जिसके कारण चोरों में अब पुलिस का भय नही देखा जा रहा है। मुंगेली जिले में महज 10 दिनों में ही 8 चोरी की घटनाएं सामने आई है। यह ऐसे आंकड़ें है जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

सुने मकान की ताक में रह बना रहे निशाना

लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे सामान्य स्थिति लौटने लगी, तो चोरी और लूट की घटनाएं बढ़नी शुरू हो गई है।मुंगेली जिले में चोरी, लूटपाट के आंकड़े चौकाने वाले हैं। बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर सवाल उठने लगे हैं।

घरों में सबसे ज्यादा चोरियां

मकानों में चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं कालोनी में घटी है। मुंगेली नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 मकानों में चोरी हो चुकी है।

बाजार और पार्किंग में बाइक चोरी

शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। भीड़ वाले जगहों, पार्किंग, ग्राउंड से ज्यादातर बाइक चोरी हुई है। पुलिस ने स्पॉट चिन्हित कर रखे हैं, लेकिन इसके बाद भी चोरी रुक नहीं पा रही है।

इस साल सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं

पिछले 3 साल की तुलना में इस बार अब तक चोरी की सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं। चोरी की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को तेजी से नहीं पकड़ पा रही है। पुलिस गिरफ्त से बाहर होने की वजह से चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

घरों में सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं

मुंगेली थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मकानों में चोरी हुई है। अभी सफलता नहीं मिल पाई है। शहरी क्षेत्र के भीतर में चोरी करने वाले गैंग का कोई सुराग नहीं लग सका है।

सीसीटीवी कैमरे की मांग

रिहायशी इलाकों पर लगातार हो रही चोरी से लोग दहशत में हैं. ऐसे में लोगों का मानना है कि चौक चौराहों पर CCTV कैमरे लगाने चाहिए। ताकि चोरी की घटना पर नकेल कसा जा सके। कांग्रेस नेता सुनील नार्गव ने कहा कि प्रशासन को गश्त बढ़ानी चाहिए। मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए।

शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए

पुलिस को इस पर लगाम कसने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए। बताना उचित रहेगा पूर्व में सिटी कोतवाली में पदस्थ रहर थाना प्रभारी द्वारा शहर के दो ट्रैफिक सिग्नलों में सीसीटीवी जनता की मदद से लगाई गई मगर दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाय शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे मृतप्राय पड़े हुए हैं। जिसके कारण भी चोरों के हौसले बुलंद है। कंप्लीट लगे सीसीटीवी को यदि ढंग से रखरखाव होता रहे तब चोरियां का खुलासा करने में मदद होगी। पुलिस को चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *