गांजे की खेती करते सपड़ाया,सिटी कोतवाली मुंगेली की कार्यवाही

मुंगेली। कोतवाली अंतर्गत मादक पदार्थों से सम्बंधित कामो में लिप्त लोगो के लिए श्री तेजराम पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध गांजा बेचने एवं खेती करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश का पालने करते हुये दूजेराम सप्रे पिता सिखुराम सप्रे उम्र 48 वर्ष ग्राम नेवासपुर मुंगेली जिला मुंगेली के द्वारा अपने बाड़ी में अवैध रूप से उगाये गये हरे भरे पत्ती युक्त गांजा (मादक द्रव्य) का पौधा 15 नग जिसकी लंबाई 65 इंच से 106 इंच तक वजनी 9.460 किलो को दूजेराम सप्रे के कब्जे से जप्ती कर आरोपी दूजेराम सप्रे को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह एवं सिटी कोतवाली स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *