चाईल्ड लाईन स्थापना दिवस: बच्चों के साथ मिलकर 1098 का कैंडल दीप प्रज्ज्वलित एवं केक काटकर किया शुभारंभ

मुंगेली। मंत्रालय महिला एवं बाल विकास भारत सरकार नई दिल्ली, चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति के द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना मुंगेली में चाईल्ड लाईन स्थापना दिवस (रिंगिंग डे) मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कश्यप जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग,अध्यक्षता दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति, विशिष्ट अतिथि सलिल पांडे सदस्य बाल कल्याण समिति, देवेन्द्र पांडे एवं सुलेखा टंडन सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्रीमती अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी की गरिमामय उपस्थिति में चाईल्ड लाईन का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया।

मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों के साथ मिलकर 1098 का कैंडल दीप प्रज्ज्वलित एंव केक काटकर रिगिंग डे का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र कश्यप ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे पढ़ाई, खेलकूद एंव साँस्कृतिक गतिविधियों में रूचि के साथ भागीदारी निभाइये। उन्होंने बच्चों को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग प्रदान करने के लिए भरोसा दिया। उन्होंने चाइल्ड लाइन टीम एंव महिला एवं बाल विकास विभाग को साथ मिलकर देखभाल और संरक्षण वाले बच्चों के बेहतर पुनर्वास के लिए कार्य करने निर्देशित किया। चाइल्ड लाइन मुंगेली के एक वर्ष पूर्ण होने पर टीम को अच्छे एंव सफल कार्यों के लिए बधाई एंव शुभकामनायें दिये। आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप के द्वारा चाईल्ड लाईन मुंगेली एंव आस्था समिति के कार्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 470 बच्चों को मदद दिया जा चुका है। जिसमें हिंसा से सुरक्षा, शोषण से सुरक्षा, गुमशुदा, नशा, स्वास्थ्य सुरक्षा, आश्रय एंव पुनर्वास से जुड़े प्रकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा के साथ आगे भी चाइल्ड लाइन मुंगेली टीम सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के द्वारा चाईल्ड लाईन टीम को शुभकामनायें देते हुए कहा कि चाईल्ड लाईन टीम और बाल संरक्षण इकाई टीम के साथ बेहतर काम करेंगे। ऐसे बच्चों एंव परिवार जो गरीब, अनाथ एंव बेसहारा हैं, उन्हें विशेष मदद एंव सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी छवि लाल साहू, कपिल यादव, काउंसलर वासुदेव, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम बाई कुर्रे, आउटरीचवर्कर कमल यादव, शनि पोर्ते, चाईल्ड लाईन काउंसलर श्रीमती निशा यादव, टीम मेम्बर लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कुमार कश्यप, सविता कार्के, संजय कुमार बघेल, नंदकिशोर राठौर, महेश कुमार, प्रभा जागड़े, वालेटिंयर प्रीति, आस्था समिति कार्यकर्ता एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *