छत्तीसगढ़: सहदेव ने सुनाया गाना ‘साेनू मेरी डार्लिंग’ लाइन सुनते ही CM और मंत्री के चेहरे पर आई मुस्कान_VIDEO

• CM भूपेश ने नन्हें स्टार सहदेव को दी शाबासी
• शूटिंग के बाद लौटा छत्तीसगढ़ का स्टार गाना सुनकर CM बोले, वाह..
• बादशाह से लेकर सीएम तक हुए फैन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय रायपुर में सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की। चंडीगढ़ से लौटने के बाद सुकमा के सहदेव ने CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

सहदेव का स्वागत कर CM बघेल ने कहा गाना सुनाओ। झट से सहदेव ने गाना शुरू किया सोनू मेरी डार्लिंग बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे। गाना सुनकर CM बघेल ने कहा वाह। सहदेव चंडीगढ़ गया और वहां करीब 6 घंटे तक एक सॉन्ग वीडियो का शूट पूरा किया। बादशाह ने शूट के बाद सहदेव के परिवार से ये भी कहा है कि यदि सहदेव किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई या म्यूजिक ट्रेनिंग करने के लिए जाएं तो एडमिशन और सारा खर्च बादशाह वहन करेंगे। सहदेव का परिवार विचार करने पर इस प्रस्ताव को लेकर बादशाह की टीम से संपर्क करेगी।

गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *