बिलासपुर। तेज रफ्तार हाईवा ने मासूम को कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना मासूम के सड़क पार करने के लिए किनारे पर खड़ा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर आया हाईवा की चपेट में मौत हो गई। मृतक का नाम गोविंदा जांगड़े उम्र 4 वर्ष ग्राम ध्रुवाकरी निवासी बताया जा रहा है। आक्रोशित मृतक के परिजनों चक्का जाम कर दिया है। घटना सुबह 9 बजे की है।






माना जा रहा है कि ओवर लोड रेत से भरे गाड़िया दिन रात चलती है आये दिन दुर्घटना हो रही है बावजूद इन वाहनों के लिए आरटीओ द्वारा कोई नियम नही बनाया जा रहा है। परिजनों ने आरटीओ विभाग पर कार्यवाही नही करने का आरोप लगाया। घटना मस्तुरी के ग्राम ध्रुवाकारी का है।