भाजपा: राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने की सगाई, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांंता

दिल्ली। बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी डिबेट्स में पार्टी का दमदार तरीके से पक्ष रखने वाली नूपुर शर्मा ने जीवन की नई शुरुआत करते हुए सगाई कर ली है। नूपुर शर्मा की सगाई की खबर आते ही बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। खासकर सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा को खूब बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जिनसे नूपुर ने सगाई है, वह क्या करते हैं। बता दें कि हाल के वर्षों में शर्मा बीजेपी की तरफ से टीवी न्यूज चैनलों की डिबेट में दमदार तरीके से पार्टी का पक्ष रख रही हैं।

गुरुवार को नुपुर की सगाई की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, लोग शुभकामनाएं और बधाई देने लगे। लोग उन्हें मुबारकबाद देते नहीं थक रहे। नूपुर की सगाई की तस्वीर दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और वर्तमान में बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ट्वीट करके सोशल मीडिया पर सबसे पहले शेयर की। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी।

बता दें कि नूपुर शर्मा अपने दमदार तर्कों से विरोधी दलों के प्रवक्ताओं और नेताओं की बोलती बंद कर देती हैं। यह वही नूपुर शर्मा हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव नई दिल्ली सीट से लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं। इसके साथ ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही हैं। छात्र राजनीति से ही बीजेपी में आई हैं। शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने डीयू से एलएलबी और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से एलएलएम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *