महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिकी आर्चर को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

टोक्यो। ओलंपिक 2020 में महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। दीपिका ने अंतिम 16 मुकाबले में अमेरिकी आर्चर जेनिफर फर्नांडीज को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। महिलाओं की अंतिम 16 मुकाबले में दीपिका कुमारी ने पांच में से तीन सेट अपने नाम किया, जबकि पहला और चौथा सेट अमेरिकी आर्चर जेनिफर फर्नांडीज ने जीता। पहला सेट जेनिफर ने 26-25 से जीता। उसके बाद दीपिका ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 28-25 से जीत लिया। दीपिका ने तीसरे सेट को भी 27-25 से जीता। हालांकि चौथे सेट में दीपिका 24-25 से पिछड़ गई। पांचवें सेट में दीपिका ने शानदार वापसी करते हुए 26-25 से जीत लिया।
इससे पहले दीपिका ने अंतिम 32 में भूटान की आर्चर को 6-0 से हराया था। दीपिका कुमारी ने भूटान की कर्मा को आसानी से हराया और अंतिम 16 में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *