शराब तस्करी: गिरी चिल्फी पुलिस की गाज,मदिरा एवं वाहन जप्ती कर की गई कार्यवाही

मुंगेली। सामाजिक कुरीति पर प्रभावी अंकुश लगाने लाये जा रहे विशेष अभियान के परिपेक्ष्य में पुलिस चौकी चिल्फी द्वारा गोल्हापारा नहर के पास घेराबंदी कर खाम्ही तरफ होण्डा लियो मोटर सायकल कमांक CG 09 JK 8959 से अवैध शराच परिवहन करते आ रहे अन्तरजिला शराब तस्कर बृजलाल उर्फ राजू बांधे पिता आसाराम बांधे उम्र 27 वर्ष निवासी खैरझिटी (नया) थाना कुण्डा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को घेराबंदी कर शराब तस्कर बृजलाल उर्फ राजू बांधे को हिरासत में लेकर शराब तस्कर के कब्जे से 180 ML वाली 31 नग सील बंद कांच की शीशियों में भरी कुल 5.580 ML देशी शराब एवं हीरो लियो मोटर सायकल कमांक CG 09 JK 8959 बरामद कर शराब तस्कर के विरुद्ध धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। अन्तरजिला शराब तस्कर बृजलाल उर्फ राजू बांधे पिता आसाराम बांधे उम्र 27 वर्ष निवासी खैरझिटी (नया) थाना कुण्डा जिला कबीरधाम (छ ग.) को न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी चिल्फी के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रधान आरक्षक रोशन टण्डन एवं आरक्षक रमाकांत डहरिया, रमेश वर्मन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *