शहीद आनंद सिंह के परिजनों से मिले पुलिस अधीक्षक आँचला, मां का किया सम्मान

मुंगेली। जिले के होनहार शहीद आनंद सिंह की शहादत देशभक्ति जनसेवा करते हो गई जिनकी पुण्यतिथि (शहीद दिवस) में जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आँचला उनके परिजनों से गृहग्राम सारधा पहुंच परिजनों से मिले। इस अवसर पर एसपी श्री आँचला ने शहीद की मां का सम्मान किया।

बता दें शहीद आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान बस्तर में पदस्थ रहते हुए नक्सलियों के हमले में उनकी शहादत हो गई थी। शहीद आनंद सिंह के दो भाई यशवंत सिंह व ओंकार सिंह दोनो भी मुंगेली जिले में ही पुलिस विभाग में पदस्थ है। शहीद आनंद सिंह का बेटा बाल पुलिस के रूप में सेवा दे रहा है।

एसपी डीआर आँचला ने कहा कि पुलिस परिवार को शहीद का परिवार अपने से अलग ना समझें बल्कि अपने परिवार की तरह ही अपना समझें। श्री आँचला ने कहा कि हम आपके दुख दर्द में बराबर के सहभागी हैं, कोई भी समस्या होने पर बेझिझक बात कर सकते हैं । पुलिस प्रशासन हमेशा देश और समाज के लिए कुर्बान हुए शहीदों के परिवारों के साथ हैं, हर कदम पर हम उनके साथ हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *