अब सिलेंडर की बुकिंग करने पर 10 फीसदी तक का मिलेगा कैशबैक

नई दिल्ली। देश इन दिनों महंगाई की मार झेल रही है। खाने पीने की सामानों के साथ साथ पेट्रोल-डीजल और रसोइ गैस के दामों में बेताहशा बढोत्तरी हुई है। ऐसे समय में यदि महंगाई से थोड़ी राहत मिल जाए तो कितना बढ़िया होगा। दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा संचालित डिजिटल पेमेंट की फैसिलिटी देने वाले पॉकेट्स ऐप के जरिए ग्राहक गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर 10 फीसदी कैशबैक दे रहा है।

महीने में 3 बिल पेमेंट पर कैश बेक
दरअसल, पॉकेट्स ऐप के जरिए अगर आप 200 रुपये या इससे ज्यादा का बिल पेमेंट करते हैं, तो आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को कोई प्रोमोकोड लगाने की भी जरूरत नहीं है। लेकिन ध्यान दें कि यह ऑफर महीने के 3 बिल पेमेंट्स पर ही मान्य होगा। कंपनी के नियम के अनुसार, एक घंटे में केवल 50 यूजर्स ही इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि बिल पेमेंट करने पर एक घंटे में आप अधिकतम 1 रिवार्ड/कैशबैक और महीने में 3 रिवार्ड/कैशबैक जीत सकते हैं।

  • ऐसे करें बुकिंग
  • इस लाभ को लेने के लिए आप अपने Pockets वॉलेट ऐप को ओपन करें।
  • अब इसमें Recharge and Pay Bills सेक्शन में Pay Bills पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Choose Billers में More का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने LPG का ऑप्शन आएगा।
  • अब सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • अब आपका बुकिंग अमाउंट सिस्टम के द्वारा बताया जाएगा।
  • इसके बाद आपको बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करना होगा।
  • ट्रांजैक्शन के बाद 10 % के हिसाब से अधिकतम 50 रुपये का कैशबैक वाला रिवार्डस मिलेगा। इसे खोलते ही कैशबैक अमाउंट आपके पॉकेट्स वॉलेट में क्रेडिट कर दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *