• जब डिप्टी कलेक्टर खेत पर उतर गई रोपा लगाने
• जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन देने निकली थी SDM मैडम
• खेत मे काम कर रही महिलाओं को देख खुद उतर गई काम करने






मुंगेली। मुंगेली जिले के जॉइंट कलेक्टर व पथरिया में SDM प्रिया गोयल की खेत मे काम करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर में एसडीएम मैडम खेत मे कृषि का कार्य कर रही महिलाओं के साथ रोपा लगाते हुए नजर आ रही है। वहीं एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ महिला अधिकारी को साथ मे काम करते हुए देख महिला किसानों का उत्साह देखते बन रहा था। उन्हें यकीन ही नही हो रहा था कि जॉइंट कलेक्टर रैंक की अफसर उनके साथ कृषि कार्य कर रही है। दरअसल
जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत पथरिया विकासखंड के ग्राम सल्फा में कृषक गया निषाद के खेत पर रोपाई कार्य किया जा रहा है इसी दौरान खरीफ फसल के स्थिति की जानकारी लेने हेतु खेत में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पथरिया प्रिया गोयल पहुंची।इस दौरान उन्होंने किसानों को जैविक खेती की महत्ता पर जोर देते हुए स्वयं कृषक के खेत में उतर कर किसानों के साथ रोपाई कार्य की तथा किसानों से खेती के बारे में आवश्यक चर्चा भी की।इसके अलावा गोधन न्याय योजना अंतर्गत उत्पादित वर्मी खाद का फसल में उपयोग और उसके लाभ के बारे में कृषकों को बताई। क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विनोद साहू ने उपस्थित रहकर किसानों के खेती के कार्य के बारे में अवगत कराया।