बजरंग अखाडा के नाम से फर्जी दस्तावेज से कूटरचना के खिलाफ जमीन मालिको द्वारा कलेक्टर से की गई शिकायत

मुंगेली। कन्या शाला स्कूल के पास स्थित भूमि जिसका खसरा न 1002 निजी भूमि है, जिनके भूस्वामी का नाम संतोष गुप्ता,राजकुमार गुप्ता एवं अन्य है। जहां पर कुछ विघ्नसंतोषी लोगो द्वारा अनर्गल एवं साम्प्रदायिक भ्रम फैलाने साजिश की जा रही है जहां पर निजी जमीन को दान करने अथवा किसी सम्प्रदाय विशेष से जोड़कर अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है। जिसमे कुछ सूचना तंत्र का भी दुरुपयोग किए जाने की कोशिश की गई मगर समय रहते मामले को भांप उस तंत्र द्वारा अपने आप को किनारे करने में ही बुद्धिमानी समझी गई। जिसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए आज भूस्वामी कलेक्टोरेट पहुंच शिकायत किए।

भूस्वामी का कहना है कि बजरंग अखाडा के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाने वालो एवं शिकायत कर्ताओ के द्वारा हम सभी लोगो को बार-बार परेशान किया जाता है। पैसे की मांग की जाती है वरना अन्य धर्म सम्प्रदाय से जोड़ शिकायत करने की धमकी दी जाती है। जिससे हम सभी लोगो को मानसिक रूप से परेशान है। भूस्वामियों का कहना है कि जमीन का हिस्सेदार 4-5 लोग है तो अकेले मात्र लक्ष्मी बाई के द्वारा बजरंग अखाडा को कैसे दान किया गया है और 2014 से पहले हम सभी लोगो के नाम में जमीन था अगर बजरंग अखाडा के नाम से जमीं को दान किये रहते तो इन लोगो का रिकार्ड राजस्व रिकार्ड में रहता। जबकि हमारे पास मिशल व अधिकार अभिलेख तथा सम्पूर्ण दस्तावेज हमारे पास है। ऐसे में हम लोगो को जानबुझकर मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है, तथा इन लोगो के द्वारा हम लोगो पर जान मॉल का खतरा बना रहता है। इस प्रकार बजरंग अखाडा के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर हमें परेशान किया जा रहा है। बजरंग अखाडा के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाने वालो व शिकायत कर्ताओ के प्रति कलेक्टर व थाना में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *