अपनी मर्जी से आत्महत्या करने सुसाइड नोट में लिखा
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीएल मीणा ने मंगलवार को मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पाकर GRP घटना स्थल पर पहुंची। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। GRP मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना उसलापुर रेलवे स्टेशन यार्ड के रेल लाइन नंबर चार की है। उसलापुर स्टेशन के करीब उनका घर है। सुबह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले और थोड़ी देर बाद इस घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद GRP पहुंची। GRP का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

