
सिंहदेव-बृहस्पत सिंह विवाद
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव व विधायक बृहस्पति सिंह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
उनसे पूछा जाएगा कि आखिर किन कारणों से उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दे कि अभी मुख्यमंत्री निवास से सभी मंत्री व विधायकों की आपातपाल बैठक जारी है। जिसमें इस विवाद को सुलझाने पर मंथन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष की परेशानी विधानसभा सत्र ने भी बढ़ा दी है। दरअसल विपक्ष ने दो दिन से सिंहदेव-बृहस्पति विवाद मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही सदन की कार्रवाई इससे बाधित हुई है।
आज मंगलवार को कांग्रेस विधायक बृहस्पति के मुद्दे पर अब तक शांत रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भड़क उठे। उन्होंने विधानसभा का सत्र शुरू होते ही उठकर कहा कि वे फ़िलहाल अपने आप को सदन के लायक नहीं मानते हैं। वे तब तक सदन में नहीं आएंगे जब तक उन पर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट नहीं होती।
मंत्री टीएस सिंहदेव के इस तरह सदन से उठकर चले जाने के बाद विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में मंत्रियों की आपातकाल बैठक बुलाई गई। जिसमें बाद में बाबा सिंहदेव भी शामिल हुए मगर अबतक इस मसले का कोई हल नहीं निकल सका है।
पार्टी आज ही जारी कर सकती है शो-कॉज नोटिस जारी
सिंहदेव-बृहस्पत विवाद पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम है। इन सबके बीच प्रभारी पीएल पुनिया का बयान सामने आया है। प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि कल इस मामले का समाधान हो जायेगा। उन्होंने इस प्रकरण में विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जायेगा।
आज विधानसभा में सिंहदेव की नाराजगी और फिर सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद दिल्ली शीर्ष नेतृत्व में भी शिकायत पहुंची है। इस प्रकरण में मीडिया से बात करते हुए पुनिया ने कहा है कि
“मंत्री टीएस सिंहदेव आज सदन छोड़कर चले गये, विधायक ने सिंहदेव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे, पार्टी इस मामले में विधायक के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी कर रही है, कल इस मामले का समाधान हो जायेगा”
आपको बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियोंकी बैठक चल रही है, आज ही विधायक के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि काफिले पर हमले को लेकर बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर सीधे जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया था।