बड़ी खबर: निलंबित ADGP जीपी सिंह की तलाश में दिल्‍ली, ओडिशा सहित अन्‍य ठिकानों पर छापा, लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी

रायपुर निलंबित एडीजी जीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में दबिश दी है।
लेकिन अब भी पुलिस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है। जीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

काल डिटेल खंगाल रही पुलिस

इस मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद से जीपी सिंह के काल डिटेल का रिकार्ड खंगाल रही है। ताकि जीपी सिंह किस किस के संपर्क में रहे हैं, इसका पता चल सके। वहीं पुलिस ने पेंशन बाड़ा पुलिस लाइन स्थित निवास में सर्च के दौरान चार लैपटाप सहित डिवाइस बरामद किए थे। इसकी जांच में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जो पुलिस के हाथ लगी हैं।

बता दें कि जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह का मामला दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने जीपी सिंह को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने बुलवाया गया था। पुलिस दिनभर इंतजार करती रही। लेकिन जीपी सिंह वकील के माध्‍यम से पत्र भेजकर खुद को अस्‍वस्‍थ होना बताया, जिसकी वजह से वे थाने पहुंचने में असमर्थ हैंं। इस पत्र के बाद वे थाने नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *