मुंगेली / “किसान न्याय योजना” के नाम पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं समस्याओं को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन महाराणा प्रताप चौक पड़ाव में किया गया। समापन पर राज्यपाल के नाम अति कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चोवादास खाण्डेकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान के प्रति उदासीन रवैया को लेकर बहुत ज्यादा दुखी है,ना तो धान का बोनस सही समय पर मिल पा रहा है, ना तो धान की खरीदी हो पा रही है ऊपर से खाद बिक्री के नाम पर भी सिर्फ लूट खसोट मचा रखा गया है । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय करने वाली भूपेश सरकार अब घर घर तक दारू पहुँचाने का कार्य कर रही है, सरकार ने धान खरीदी केंद्रों में धान के रख रखाव की उचित व्यवस्था नही की है, बारिश में कई क्विंटल धान सड़ रहा है। हम मांग करते हैं कि किसानों की समस्याओं को तत्काल हल किया जावे। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू ने कहा कि किसानों की खाद, बीज,बिजली, बोनस का समय पर भुगतान नहीं होना आदि कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं को हल करने का सब्ज बाग दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार को किसान ही उखाड़ फेकेंगे। जिला पंचायत सभापति श्रीमती रजनी सोनवानी ने कहा कि किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर हम भाजपा कार्यकर्ताओं को किसान हित मे सड़क पर आना पड़ा है। जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के बाद अब विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि अभी भी बातें नहीं सुनी गयी तो सोसायटी स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण खाण्डेकर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के साथ ही युवाओं और महिलाओं के साथ भी वादाखिलाफी की है। किसान खाद बीज सहित विभिन्न समस्याओं में उलझे हुए हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था परन्तु किसी को नहीं मिला,वेकेंसी निकाली परीक्षा ले ली परन्तु पोस्टिंग नहीं किया गया। महिलाओं से वादा किया गया था कि शराब बंदी की जाएगी उल्टे घर घर पहुँच रही है शराब। वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, जिनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर के, हाथ में गंगाजल लेकर झूठी कसम खाकर कांग्रेस पार्टी की ये निक्कमी भूपेश सरकार राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी और सत्ता आते हैं किसान भाइयों को दरकिनार कर कांग्रेसी सिर्फ सत्ता का सुख भोग रहे । शिवप्रताप सिंह ने कहा कि बार बार राज्य सरकार के सामने किसानों की बात रखने पर भी ये अंधी और बहरी सरकार अपनी वादाखिलाफी से बाज नहीं आ रही है,लेकिन विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी किसानों की समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकती । इसलिए इस अंधी बहरी सरकार को उनकी बेहोशी से जगाने के लिए उग्र आंदोलन कर किसानों को उनका उचित हक दिलाने जमीनी तौर पर विरोध दर्ज करा रही है ताकि किसान भाइयों को उनका उचित हक मिल सके। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकांत पाण्डेय ने तथा आभार नंद कुमार सिंह ठाकुर ने किया। इसके पश्चात रैली की शक्ल में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँच कर अतिरिक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,पंकज सिंह,मानस सिंह बैस,प्रेमलता गुप्ता,महामंत्री नितेश भारद्वाज ,राजीव श्रीवास,डॉ आशुतोष पाण्डेय, अश्विनी मोहले,राकेश बैस, पुरषोत्तम जायसवाल,कोटूमल दादवानी,अमितेष आर्य, आसिफ खोखर,जीवन पटेल,उमाशंकर बघेल,किसान मोर्चा अध्यक्ष गण तथा विधानसभा क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।


