मुंगेली। कांग्रेस जनों के द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस भवन मुंगेली में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती तथा प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री गुरु कुमार का जन्म दिवस पर जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, दिलीप बंजारा अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, मंजू शर्मा शहर प्रभारी, सोम वर्मा शहर प्रभारी, रूपलाल कोसरे,विनय चोपड़ा,एजाज खोखर, शोभा कश्यप, नरेश पाटले, कलीम तंवर,रोहित शुक्ला पार्षद,बिधान चंद्राकर,देवेंद्र पात्रे,नागेश गुप्ता, मकबूल खान,रवि शुक्ला, अजय साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस अशोक जायसवाल,नीरज यादव, सूरज यादव, ताराचंद साहू, संजय दुबे, दिनेश,जी.पी.पहारे, खुलन चंदेल,धनन्जय गर्ग,रवि अजय खांडेकर,मंजीत रात्रे, चूड़ामणि साहू उपस्थित रहे ।