मेडिकल कॉलेजों के दाखिले में अब OBC छात्रों को 27 और EWS वर्ग के छात्रों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के एडमिशन में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अब दोनों ग्रेजुएट (एमबीबीएस, बीडीएस), पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा स्तर के मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह व्यवस्था ऑल इंडिया कोटे के तहत यूजी और पीजी मेडिकल/डेंटल कोर्सेज (एमबीबीएस/एमडी/एमएस/डिप्लोमा/बीडीएस/MDS) के लिए मौजूदा अकादमिक सत्र 2021-22 से लागू होगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले से हर वर्ष संबंधित वर्ग के पांच हजार से अधिक छात्रों को लाभ होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि हर साल MBBS में करीब 1500 ओबीसी स्टूडेंट्स और पोस्टग्रेजुएट में 2500 ओबीसी स्टूडेंट्स को फायदा हो सकता है। इसी तरह MBBS में करीब 550 EWS छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन में 1000 EWS छात्रों को लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *