सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम के पास मेले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो गैस सिलेंडरों के फटने से 11 दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकानों में रखे खिलौने, फैंसी सामान और एक लूना बाइक जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, इस हादसे में 15 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।