छत्तीसगढ़ में औसत से 27 फीसदी कम बारिश: बस्तर संभाग के जिलों में हैवी रेन का अलर्ट; बिलासपुर में सुबह से बरसा पानी

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर में सुबह से बारिश हो रही है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अब तक 259.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो औसत से 27 फीसदी कम है। प्रदेश में 1 जून से अब तक 355.8 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। बाकी जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अच्छी बरसात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *