Home Uncategorized UP के 450 गांव डूबे, बिहार में गंगा उफनाई; बंगाल में बाढ़...

UP के 450 गांव डूबे, बिहार में गंगा उफनाई; बंगाल में बाढ़ से 3 मौतें, ममता बोलीं- यह केंद्र की साजिश

15
0

नई दिल्ली/ यूपी में लगातार बारिश से 21 जिलों के 450 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू नदियां उफान पर हैं। कानपुर 2000 घर बाढ़ में डूब गए हैं। कई मकान ढह गए। 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

उधर, पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वैशाली में भी गंगा के उफान पर होने से राघोपुर दियारा की सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते NH-5 (भारत-तिब्बत) समेत 37 सड़कें बंद कर दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल में भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 2.5 लाख लोग प्रभावित हैं। CM ममता बनर्जी ने कहा- यह केंद्र की साजिश है। यह बाढ़ केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है।

यह पानी बंगाल का नहीं, बल्कि झारखंड का है। झारखंड बॉर्डर को 3 दिन बंद रखा जाएगा। यह पानी दामोदर घाटी निगम के डैम से छोड़ा गया है। DVC का कंट्रोल केंद्र के हाथ में होता है। उन्होंने पूरा पानी बंगाल में छोड़ दिया।

बिहार के कैमूर में बाढ़, UP से संपर्क टूटा बिहार के कैमूर में कर्मनासा नदी उफान पर है। इससे कैमूर को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी आ गया है। कैमूर का उत्तर प्रदेश से संपर्क टूट गया है। छपरा में भी NH-19 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सुपौल में कोसी नदी में पुल का एप्रोच बह गया, जिससे सुपौल का दरभंगा-मधुबनी के गांवों से संपर्क टूट गया।

दिल्ली में तापमान 21.1 डिग्री तक गिरा, ये 14 साल में सितंबर में सबसे कम दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये पिछले 14 साल में सितंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।मौसम विभाग के पिछले 14 साल के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार के न्यूनतम तापमान ने 13 सितंबर को दर्ज 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here