ज्वेलर्स शॉप से 5 लाख की दिन दहाड़े चोरी

तखतपुर/  बीच बाजार दिनदहाड़े खुली दुकान से लगभग 5 लाख के सोने की ज्वेलरी की चोरी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार से पोस्ट ऑफिस रोड मोड़ पर स्थित नीलम ज्वेलर्स में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में आए और ताबीज खरीदें इसी बीच सोने का भी ज्वेलरी की मांग की। दुकानदार जमुना कश्यप निगारबंद निवासी जैसे ही पोटली से सोने के ज्वेलरी निकाला, थोड़ी देर बाद देखा कि दोनों व्यक्ति चले गए और लगभग 5 लख रुपए के सोने की ज्वेलरी भी चोरी कर ले गए.. इसकी जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और बाजार में हलचल हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी देवेश राठौर के नेतृत्व में पुलिस दल नीलम ज्वेलर्स पहुंचा और जांच में जुट गए हैं

दिनदहाड़े बीच बाजार दुकान से इस तरह लगभग 5 लाख की चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत का वातावरण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *