छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों को IAS में पदोन्नति

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि से प्रदेश प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल है।


आईएएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई और आशीष टिकरिहा शामिल हैं।


इनमें से लीना कोसम वर्तमान में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं सौमिल चौबे हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। वे इससे पहले संचालक जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।


संदीप अग्रवाल इस समय बिलासपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *