17 साल की लड़की ने दुपट्‌टे से लगाई फांसी: बिलासपुर में देर रात कमरे में लटकी मिली, दरवाजा तोड़कर परिजनों ने नीचे उतारा शव

बिलासपुर/ बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसे फंदे पर झूलती देखकर परिजनों ने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था।

उसी समय वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था, तभी दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *