प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

मुंगेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उपलब्धि भरे 8 वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है। श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाया गया, किसानों को सम्मान निधि प्रदान किया गया। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जरहागांव में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए कहा कि वे जहां जाते हैं कांग्रेस चुनाव हार जाती है।


सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के बेमिसाल 8 वर्ष पर आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गांधी मैदान ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए हैं प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के पिछले 8 साल कई मायनों में बेहद अहम रहे। नरेंद्र मोदी सरकार के 8 सालों में केंद्र सरकार पर विपक्ष की ओर से कई तरह के सवाल जरूर उठाए गए, लेकिन वह अपनी कई योजनाओं के जरिए लोगों में लोकप्रिय बने रहे और गरीब वर्ग के 1.80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने कोरोना संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मार्च 2020 में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया था। यह ऐलान मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के बाद किया गया था. इस योजना का मकसद कोरोना संकट की वजह से हुए तनाव को कम करना था।


श्री सिंह ने जनसभा में कहा कि इस योजना को अप्रैल से जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत 80 करोड राशनकार्ड धारकों को हर महीने, प्रति सदस्य 5 किलो अधिक अनाज (गेहूं या चावल) दिया जाता है। श्री सिंह ने 8 साल बेमिसाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की उन बेहद चर्चित योजनाओं में से एक है जिसका जिक्र खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने भाषणों में करते रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। सांसद अरुण साव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ गरीबो को छलने का काम किया है गरीबो को किसानों युवाओं को धोखा देने का काम किया है।

मोदी सरकार की एक अन्य चर्चित योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना भी शामिल हैं, जिसके दो मुख्य स्तंभ हैं, देश में एक लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स स्थापित करना और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष के स्वास्थ्य बीमा कवच से जोड़ना है।

इस योजना के जरिए 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिला है। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2019 में प्रारम्भ किया था और कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का ऐलान किया था,जिसका लाभ आज हर किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत सभी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही हैं, इसके लिए सरकार की ओर से जारी फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।

दिसंबर से मार्च 2021-22 के बीच 11,11,96,895 लोगों को भुगतान किए गए। इसी तरह 11 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।


पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सेवा सुशासन गरीब कल्याण जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर नल योजना मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का ऐलान 2020-21 के आम बजट में किया था. इस योजना का मकसद देश के सभी घरों में पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना है।

इस लक्ष्य को पूरा करने का समय 2024 तक तय किया गया है। सरकार इस योजना पर 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत भाषण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू,शीलू साहू,रजनी सोनवानी, रानू केशरवानी, श्रीमती वर्षा सिंह ने भी संबोधित किया।


गांधी मैदान में जो भारी संख्या में भीड़ आई है,पानी गिरने के बाद भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज का कार्यक्रम सफल हुआ है। संचालन गिरीश शुक्ला ने एवं आभार पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू राजपूत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,कोमल गिरी गोस्वामी,नरेंद्र शर्मा,पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह, चोवादास खाण्डेकर, विक्रम मोहले,जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,महामंत्री निश्चल गुप्ता, गुरमीत सलूजा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक लाल सोनवानी, श्रीमती शीलू साहू,श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू,श्रीमती रानू संजय केशरवानी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामफल साहू,उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय,द्वारिका जायसवाल, धनीराम यादव, रामसनेही कश्यप,मण्डल अध्यक्ष मुकेश रोहरा,शंकर सिंह ठाकुर, पटेल,सोम वैष्णव,प्रदीप मिश्रा,दिनेश साहू,महाजन जायसवाल, हरिशंकर राजपूत, कैलाश सिंह ठाकुर,लोकनाथ सिंह,दीनानाथ केशरवानी,उमाशंकर साहू,तरुण खाण्डेकर,राकेश बैस,अश्विनी कश्यप,नितेश भारद्वाज, मनोज साहू,इंद्रजीत कौशले,राज साहू, रामकुमार साहू,पिरीत साहू,सुनील पाठक,संजय वर्मा,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,विजय दीवान,शिवकुमार बंजारा,राजीव श्रीवास,सौरभ बाजपेयी,श्रीमती वर्षा सिंह,चंद्रकली पात्रे,लक्ष्मी ठाकुर,हेमा सोनी,डॉ उदय जायसवाल,मिथिलेश केशरवानी,शम्भू कश्यप,अरविंद सिंह, आकुंम गेंदले, सहित मुंगेली नगर,ग्रामीण, सेतगंगा, जरहागांव मण्डल,लोरमी मण्डल,गोड़खामही मण्डल,देवरहट मण्डल,पथरिया मण्डल,सरगांव मण्डल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *