पाली विकास खंड के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा में रोटी सेवा बैंक, बिलासपुर के तत्वावधान में अध्ययनरत 81 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बना।
उक्त सेवा कार्य श्री राजेश चंदवानी जी,श्रीमती रिमी चंदवानी जी,सुश्री साक्षी चंदवानी जी,श्रीमती बी. प्रमिला जी,श्री अजय सिंधवानी जी,श्री अशोक मोटवानी जी एवं श्रीमती सुनीता देवयानी जी के सामूहिक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में विश्वाधारम जन कल्याण सेवा समिति, बिलासपुर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।समिति की ओर से अध्यक्ष श्री चंद्रकांत साहू,सचिव श्रीमती रंजिता साहू एवं शुभ्रास्था साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश चंदवानी जी ने अपने उद्बोधन में सेवा भाव को समाज की सशक्त नींव बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती बी. प्रमिला जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुश्री साक्षी चंदवानी जी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विश्वाधारम जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुनील जायसवाल जी ने किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुशीला जगत,शाला के शिक्षक श्री वीरेंद्र जगत,घूर साय रजक,अश्वनी दिनकर, हर प्रसाद डहरिया मधुलता जायसवाल, रूपेश गोंड,राधे सहित अन्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से बच्चों के हित में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों का सशक्त उदाहरण रहा।