RSS का 97 वां स्थापना दिवस व विजयादशमी उत्सव मनाया

मुंगेली/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 97 वां स्थापना दिवस व विजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता एवं अध्यक्ष छ ग सर्व आदिवासी समाज जिला मुंगेली सुरेश कुमार खुसरो तथा मुख्यवक्ता छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख कनीराम नन्देश्वर रहे।


पथ संचलन के समापन पश्चात मुख्यवक्ता कनीराम नन्देश्वर ने स्वयंसेवकों व नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता व उत्थान में संघ की भूमिका,संघ निर्माण की आवश्यकता आदि विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि संघ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चला, सभी के उत्थान के लिए कार्य किया।

आस्था का विषय आया एक ओर भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताया जाने लगा तो संघ ने प्रमाण जुटाए और श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया इसी का परिणाम है कि आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जारी है।


खंड कार्यवाह दीपेश जायसवाल व नगर कार्यवाह आकाश सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव के शुभ अवसर पर बीआर साव स्कूल से पथ संचलन निकला जो कि नगर के प्रमुख मार्गों महाराणाप्रताप चौक,माँ परमेश्वरी चौक बालानी,गोल बाज़ार महावीर स्वामी चौक,सदर बाज़ार, भगवान परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड, जय स्तम्भ,भाजपा कार्यालय के पीछे पुल से होते हुए दाऊपारा चौक,आगर पुल, पाठक पारा,बड़ाबाजार, इंदिरा चौक,प्रेम आर्य निवास, नंदी चौक मलहापारा, शंकर मंदिर,शहीद हेमू कालानी चौक सिंधी कालोनी, नेहरू चौक से फिर महाराणा प्रताप चौक पड़ाव होते हुए पुनः शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम बीआर साव स्कूल पहुँच कर सभा के रूप में परिणित हुई।

विजयादशमी उत्सव में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले,गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक,आकाश परिहार, संदीप ताम्रकार,द्वारिका जायसवाल,लवसिंह ठाकुर,परमानंद कछवाहा, शिवप्रताप सिंह,मानिकलाल सोनवानी,मानस बैस,शैलेंद्र तिवारी,उमाशंकर साहू,नितेश भारद्वाज, शिवकुमार बंजारा,यश गुप्ता,करण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *