छत्तीसगढ़: आधीरात पत्नी से बहसबाजी, फिर पति के ताबड़तोड़ हमले से पत्नी की मौत

बिलासपुर। पत्नी द्वारा मुंहजोरी करना और बार-बार अलग-अलग वजहों से विवाद करना पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपनी ही पत्नी पर घर में रखे गैती से जानलेवा वार कर दिया, जिससे बाद में पत्नी की मौत हो गई। 22 जुलाई सुबह करीब 3:00 बजे तोरवा थाना क्षेत्र के
दोमुहानी में रहने वाले राजेंद्र महिलांगे की पत्नी ममता महिलांगे 30 वर्ष घरेलू विवाद के चलते पति के साथ झगड़ा कर रही थी। पति ने बार-बार पत्नी को शांत हो जाने के लिए कहा, लेकिन उसकी जुबान बंद ही नहीं हो
रही थी। गुस्से में राजेन्द्र ने घर में मौजूद गैती से उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिया, जिससे उसके सर,नाक, मुंह में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। इसकी जानकारी होते ही परिजन तत्काल महिला को 108 की मदद से लेकर सिम्स पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान ही ममता की सिम्स में मौत हो गई। इधर पुलिस ने मामला दर्ज होने के 1 घंटे के भीतर ही आरोपी राजेंद्र महिलांगे 35 वर्ष को ढूंढ निकाला, जिसके खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। एक बार फिर इस कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ उनकी टीम के हृदय शंकर पटेल , दादूरैया ठाकुर,विष्णु साहू ,गोविंद शर्मा, साहेब अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *