Karnataka breaking: नए मुख्यमंत्री होंगे बसवराज बोम्मई, विधायक दल की बैठक के बाद हुई घोषणा

बेंगलुरु। कर्नाटक के नए CM बसवराज बोम्मई होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया। बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है और वह ‘जनता परिवार’ से ताल्लुक रखते हैं। कार्यवाहक CM येदियुरप्पा केंद्रीय मंत्रियों जी किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान के साथ होटल पहुंचे, जहां विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में बासवराज के नाम पर मुहर लगी। इस बीच मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे बसवराज बोम्मई ने भी धर्मेंद्र प्रधान मुलाकात की थी। आपको बता दें कि बीएस. येदियुरप्पा ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफे के ऐलान किया और दोपहर होते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। बीते दिन ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *