~ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
~ 10 लाख रुपए है अनुमानित कीमत
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने तेंदुए की खाल की तस्करी करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार किया है।
आपको बता दे कि यह कार्रवाई माना थाना पुलिस टीम ने की है जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर वीआईपी रोड टेमरी में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक्टिवा सवार युवक को रोक तलाशी ली जहां युवक अपने साथ 10 लाख रुपए कीमती तेंदुए की खाल को अवैध रूप से बिक्री करते हुए पाया गया जिसके बाद पूछताछ में युवक ने तेंदुए की खाल को कोरिया निवासी विक्रम उर्फ मनोज कुशवाहा से खरीदा था।
पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39 ख,49 ब,51 सहित लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।