अचानक ATM से निकलने लगे पांच-पांच सौ के नोट

~ क्षेत्र में आग की तरह फैली खबर

रांची। एटीएम से अपने आप पैसे निकलने की खबर से क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। घटना झारखंड के बोकारो के चास क्षेत्र में हुई। यहां चास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से अचानक पैसे निकलने लगे। इसकी सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने चास पुलिस को सूचना दी। चास पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के पास पड़े 7,000 के नोट को जब्त कर लिया। बता दें, एटीएम से नोट उस समय निकल रहे थे, जब वह बंद था। दरअसल, स्थानीय लोगों ने एटीएम में जमीन पर पड़े 500-500 के नोट देखे। कुछ नोट एटीएम में ही फंसे थे। यह देख लोग हैरान रह गए। लोगों को लगा कि एटीएम से छेड़छाड़ की कोशिश किसी ने की होगी। यह बात पूरे चास में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने चास पुलिस को सूचना दी। चास पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम में 500-500 के नोट पड़े हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी बैंक को दी। साथ ही एटीएम में बिखरे 500 के 14 नोट भी जब्त किए गए। नोट को जब्त करने के बाद पुलिस ने एटीएम को बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बैंक के अधिकारियों से भी जानकारी ली। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है कि आखिर किस ग्राहक ने उस एटीएम से आखिरी बार ट्रांजैक्शन किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ग्राहक ने इस एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की होगी, लेकिन पैसा नहीं निकल रहा था तो वह चला गया। बाद में एटीएम से पैसे निकल गए। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *