सट्टे के खिलाफ मुंगेली पुलिस की खुली नींद, 04 सटोरियो के विरूद्ध की गई कार्यवाही

~ खानापूर्ति न करें पुलिस प्रशासन !
~ अवैध शराब,सट्टे सहित सुनियोजित जुएं को रोकने चलाना होगा अभियान
~ लिप्त लोगो से सामान्य कार्यवाही ही नही बल्कि पुराने इतिहास, संपत्ति का लेना चाहिए ब्यौरा
~ एकाएक वृद्धि पर हो जांच वरना अकूत संपत्ति की जानी चाहिए राजसात
~ अवैध कारोबार के खिलाफ मुहीम के लिए ईमानदारी से करनी होगी कार्यवाही

मुंगेली। जिले भर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान अवैध जुआ सट्टा, आबकारी एक्ट एवं अन्य नशीले पदार्थों के पतासाजी एवं कार्यवाही के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस मुंगेली द्वारा सट्टा खेलाने वाले आरोपी सुशील श्रीवास पिता सुखदेव श्रीवास उम्र 35 वर्ष निवासी विनोबा भावे वार्ड, बब्बू उर्फ रूस्तम पिता ईदू खान उम्र 60 वर्ष निवासी दाउपारा, शिवा गंधर्व पिता काशीराम उम्र 30 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड,दिनेश श्रीवास पिता होरी लाल जायसवाल उम्र 33 वर्ष निवासी शंकर वार्ड मुंगेली के विरूद्ध 04 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर नगदी रकम 31700 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *