राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट मुंगेली स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का समापन अपर कलेक्टर राजेश नशीने और संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अपर कलेक्टर नशीने ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होने कार्य शाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक व उपयोगी बताया । संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य शाला राजस्व मेन्युअल के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को न सिर्फ सैद्धातिक जानकारी मिली है, बल्कि उनके व्यवहारिक क्रियान्वयन के विषय में भी कई नई बाते सीखने को मिली है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवानिवृत अपर कलेक्टर अशोक तिवारी ने आज के सेशन में भू-अर्जन की प्रक्रिया, कार्यवाही तथा अवार्ड पारित करने के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होेने मुआवजा स्वीकृति मुआवजा संशोधन डब्ल्यूबीएन शाखा अंतर्गत भू-राजस्व की मांग व वसूली हेतु संधारित की जाने वाली पंजियों के संधारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री रजनी भगत एवं सुश्री निकिता मरकाम सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, आर आई सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं में कार्य करने वाले राजस्व अमले उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *