मुर्गा लेने गए युवकों ने पोल्टी फार्म संचालक से की मारपीट मारपीट से घायल पोल्ट्री फॉर्म संचालक के बेटे की गई जान
बिलासपुर/मुंगेली। हरेली पर्व मनाने के लिए मुर्गी लेने रात में पहुंचे युवक को मना करने पर मुर्गी लेने आए युवक ने पोल्ट्री संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट की जिसमें बेटे की मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम लोहरा कापा मे कोनी बिलासपुर निवासी दीपक कश्यप के द्वारा मुर्गी पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है जिसे ठरकपुर सीपत निवासी पंकज पटेल उम्र 21 और रामप्रसाद 48 वर्ष के द्वारा उक्त फार्म हाउस किराए में लेकर संचालित किया जा रहा है। दोनों रात में सोए हुए थे रात लगभग 9 बजे गांव के दो युवक छोटू और बिकऊ दोनों हरेली पर्व मनाने के लिए मुर्गी लेने पहुंचे। तब राम प्रसाद ने कहा कि कल सुबह आकर मुर्गी ले जाना अभी नहीं बन पाएगा इस बात को लेकर दोनों गाली गलौज और विवाद करने लगे जिस पर रामप्रसाद हाथ पकड़कर दोनों युवकों को बाहर करने लगा तब पास पड़े डंडे से दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी पिता को मार खाता देख पंकज पटेल जब बीच बचाव करने आया तब उस पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारपीट कर दी जिससे सर पर गंभीर वार के बाद मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं।