छत्तीसगढ़: उरकुरा स्टेशन के पास हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित

रायपुर। राजधानी रायपुर के करीब उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के चक्के पटरी से उतरे हैं। घटना रविवार शाम की है। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में घटना होने से ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बिलासपुर से छिंदवाड़ा जा रही थी। मालगाड़ी के एक बोगी के चक्के पटरी से उतरे हैं। घटना मिडिल लाइन में हुई है। अप और डाउन लाइन से ट्रेनों को निकाला जा रहा है, लेकिन समय लग रहा है। घटना की सूचना मिलते आलाधिकारी सहित राहत टीम मौके पर रवाना हुई। लाइन क्लीयर करने का कार्य जारी है। घटना शाम साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग (व्यस्त मार्ग) होने से कार्य युद्घस्तर पर किया जा रहा है। ट्रैक को दुरुस्त कर जल्द ही यात्रा यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास जारी है। राहत की बात है कि इस घटना में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *