CM भूपेश बघेल को याद दिलाया गया उनके घोषणा पत्र के प्रमुख एजेंडे ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ का वायदा

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने आवाज की गई बुलंद

बिलासपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन व करोना योद्धा पत्रकार सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन बिलासपुर के झूलेलाल मंगलभवन में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय,विशिष्ट अतिथि रूप में सी. के. केशरवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व सुरेश सिंह गौतम अध्यक्ष बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बिलासपुर एवं अध्यक्षता जिग्नेश कलावड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने की ।

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए CM भूपेश बघेल को याद दिलाया

मुख्य अतिथि व आसन्दी से जाने माने वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक शंकर पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल द्वारा 2 अक्टूबर 2017 को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान इसी मंच से कहा था कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे। लेकिन सीएम बनते ही वे अपना वादा भूल गए । यही वजह है कि कांग्रेस सरकार बनने के 2 साल से ज्यादा गुजर जाने के बाद उनके द्वारा किये गए वादे को स्मरण कराने को कलेक्टर के माध्यम से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया है।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून लागू करना अति आवश्यक
इस सभा के विशिष्ट अथिति के रूप में सी. के. केशरवानी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि पत्रकार प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ है व यह आज भी इस आपराधिक युग मे लगातार काम कर रहे है । जिनके लिए सुरक्षा की मांग जायज व जरूरी है । शासन के नुमाइंदों को भी पता है कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है । लिहाजा इस कानून को जल्द से लागू किया जाना चाहिए ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात,महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार , उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए ।

अनेक जिले से भी बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

स्वराज टुडे न्यूज़ के संपादक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू और कोरबा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी इस अधिवेशन में शामिल हुए ।

सभी पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावडिया द्वारा उन सभी पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोना काल में भी निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पल-पल की खबरें लोगों तक पहुंचाते रहे । हालांकि इस दौरान अनेक पत्रकार बंधु कोरोना की जद में आ गए ।इनमें से ज्यादातर कोरोना को मात देकर सकुशल घर लौटने में कामयाब रहे । वहीं देश भर में अनेक पत्रकारों के करुणान्त होने की ख़बर सामने आई ।

रक्तदान करते हुए पत्रकार

इस कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों ने समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए बड़ी तादात में रक्त दान किया । उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के कुशल संचालन में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राकेश परिहार व अब्दुल महफूज खान , छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शराफत अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *