मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा,3 की हालत गंभीर

अंबिकापुर। अनियंत्रित वाहनों से लगातार दुर्घटनाए सामने आ रही हैं वहीं ताजा मामला सरगुजा जिले के अंबिकापुर का है जहाँ एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर पुलिया के निचे गिर गया। जिसमें में 5 लोगों की हालत गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उदयपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। ट्रैक्टर में कुल 18 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रोपा लगाकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे। वहीं डांड़गांव के पास सोहरा नाला में ये हादसा हुआ। जिसमें ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में कई लोग को चोट आई है। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उदयपुर मेडिकल कालेज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस दुखद घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *