रायपुर। अमरेली के एक गांव में बीती रात ट्रक के अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में घुस जाने से उसकी चपेट में आए 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 8 लोग शामिल है। बधादा गाँव में बीती रात हुए हादसे में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दरअसल ट्रक चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सड़क किनारे एक झोपड़ी में घुसी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में 25 लोग आ गए। इसमें 8 की मौत हो गई, जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीएम विजय रुपाणी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।