प्रदेश भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया स्वामी करपात्री जयंती

~ अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर। पवित्र श्रावण मास के तीसरे मंगलवार की पुनीत बेला में विश्व के महान विभूति , पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज के गुरुवर परम श्रद्धेय सर्वभूतहृदय यति चक्रचूड़ामणि धर्मसम्राट स्वामी करपात्रीजी महाराज के 114 वीं प्राकट्य दिवस के मौके पर आज धार्मिक नगरी भाटापारा के मारवाड़ी कुआं शिव मंदिर प्रांगण में आचार्य पंडित झम्मन शास्त्री पीठ परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पावन सानिध्य में विशेष रुद्राभिषेक का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्यश्री ने अपने संबोधन में बताया कि धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज का योगदान इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा उन्होंने अपने कठोर साधना तपस्या तथा वैदुष्य के बल पर धर्म संस्कृति व राष्ट्र रक्षा तथा अखंडता के लिये जो कार्य संपादित किये , वे आज भी प्रेरणादायी है। गौ रक्षा , वैश्विक यज्ञो का संपादन , ग्रंथ लेखन , सभा संगोष्ठी , शास्त्रार्थ तथा आध्यात्मिक क्रांति का संचार करना हिंदुओं के प्रशस्त मान बिंदुओं के लिये कठिन संघर्ष कर समाज को जागृत करना , राजनीतिक दलों को धर्म नियंत्रित शासन करने की प्रेरणा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश का विभाजन हुआ तो उन्होंने भारत अखंड हो का उद्बोधन प्रदान किया , सनातनी प्रचारक बनाने हेतु धर्मवीर दल का गठन किया। आज भी इसी श्रृंखला में पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य महाराज द्वारा युवकों को धर्म समाज तथा राष्ट्र कल्याण के लिये आदित्यवाहिनी संस्था से जुड़कर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में तत्पर होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रेमचंद्र भूषाणीया , बीरेंद्र शर्मा , दीपक राय , संजय अग्रवाल , घनश्याम ठाकुर , हरिहर शर्मा , राकेश उपाध्याय , महेश गुप्ता , सुनील शर्मा , अनिल महेश्वरी , भोला अग्रवाल , अमित सोनी , आदर्श अग्रवाल , अनिल नागौरी , नरेश केशरवानी , हेमंत एवं शंकर शर्मा और आनंदवाहिनी से श्रीमती उषा मिश्रा , सुषमा मिश्रा , प्रतिमा गुप्ता , कौशल्या वर्मा , चित्तु साहू , देवकी साहू , सतरूपा वर्मा , रेनू त्रिवेदी , शालिनी त्रिवेदी , ममता ठाकुर , संगीता ठाकुर , निवेदिता वर्मा , सरिता शर्मा , रामा पाठक , वागीशा मिश्रा , मधु बाघमार , सुशीला वर्मा , अल्का यादव एवं आशा बाजपेयी उपस्थित रहीं। इसी तरह कोसा , कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के हृदयस्थल में विराजित बड़े जगन्नाथ मठ मंदिर प्रागंण में पुरी शंकराचार्य जी द्वारा संस्थापित संगठन धर्मसंघ , पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी द्वारा पंडित दिनेश दुबे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ विश्व कल्याणार्थ , कोरोना के तीसरी लहर की समाप्ति और सुख समृद्धि की कामना निहितार्थ रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस शिवार्चन में आचार्य एवं वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से 108 कमल पुष्प , बेलपत्र , दूध , दही , घी से भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन अर्चन किया गया। इस पूजन अर्चन में आचार्य केदार मिश्रा की भी अहम भूमिका रही। इस आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शशिभूषण सोनी ने बताया कि मन की आत्मिक शांति और जन कल्याण की भावना से आयोजित यह रुद्राभिषेक और शिवपूजन श्रावण मास में शिव संकल्प करते हुये श्रेष्ठ कर्म की ओर प्रेरित करता हैं। मन ही मनुष्य का दिव्य धाम है , आत्मिक सुख-शांति और सौहार्द्र के लिये धार्मिक कार्यक्रमों में लगाना वंदनीय है।

इस कार्यक्रम से जुड़कर लोगों को अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। आचार्य पंडित पद्मेश शर्मा ने लोगों के उत्साह को देखते हुये भगवान भोलेनाथ की कथा का संक्षिप्त वाचन किया। श्रद्धा-भक्ति पूर्वक महाआरती में उत्साह और उमंग नज़र आया। दिनेश कुमार दुबे ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति अनुराग और समर्पण ही है कि हर वर्ष पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी के जन्मदिन पर यह आयोजन होता हैं। जगन्नाथ मठ मंदिर के देवालय में यह दिव्य आयोजन श्रद्धा भक्ति को दर्शाता है। इस आयोजन में पद्मेश शर्मा – श्रीमति पद्मा शर्मा , सिद्धनाथ-श्रीमति रजनी सोनी , राजेश कुमार , श्रीमति सुमन पाठक , योगेश पाठक , महेंद्र गुप्ता , श्रीमति शांता गुप्ता ,गणेश श्रीवास ,प्रदीप कुमार स्वर्णकार-श्रीमति कावेरी , उषा, गायत्री ,वृंदा सोनी ,अनिल कुमार सोनी , लीलेश्र्वर तिवारी ने यजमान बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पहले प्रात:कालीन सत्र में संगठन के लोगों ने ऐतिहासिक रामबांधा तालाब किनारे वृक्षारोपण भी किया। इसी तरह श्रीशंकराचार्य आश्रम सुदर्शन संस्थानम् रायपुर , बिलासपुर , कवर्धा , रायपुर , धमतरी , कोरबा , महासमुन्द में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *