बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह एवं उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की याचिका पर आज शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
याचिका पर सुनवाई करते हुए विद्वान न्यायाधीश एन.के व्यास के सिंगल बेंच ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को 25 अगस्त अगली सुनवाई तारीख तक जवाब पेश करने के निर्देश दिए है।
ज्ञातव्य हो कि रायपुर निवासी उचित शर्मा ने अमन सिंह एवं यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए राज्य ACB/EOW में शिकायत की थी।
प्रारंभिक सुनवाई में ही हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ नो कोर्सिव स्टेप यानी किसी भी प्रकार के दंडात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।
याचिका पर अमन सिंह ने वकील ने आवेदन प्रस्तुत कर कहा कि जिस दस्तावेज के आधार पर उन पर कार्रवाई की जा रही है, प्रथमदृष्टया उन पर यह मामला बनता ही नहीं है।
बहरहाल मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ACB को 25 अगस्त तक जवाब पेश करने को कहा है।