मुंगेली। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, वरिष्ठ स्टाम्प वेंडर श्री शिवकुमार जायसवाल(शीलू भैया) की धर्मपत्नी श्रीमति शारदा देवी जायसवाल(80वर्ष) का आज शाम निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार कल 14/08/21 शनिवार को सुबह दस बजे होगा । वे अपने पीछे दो पुत्रियों, पुत्र नितेश सहित नाती,पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई। श्रीमती शारदा जायसवाल छत्तीसगढ़ कर्मकार मंडल के सदस्य श्याम जायसवाल की भाभी एवं नितेश जायसवाल (संचालक, नितेश बेग हाउस,महिमा होटल के पास) की मां थी।