महिला संबंधी अपराध,गुम इंसान,सट्टा, जुआं पर कार्यवाही के दिए निर्देश
बिलासपुर/ तखतपुर।पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी व पुलिस अधीक्षक दीपक झा की मंशानुरूप नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा तखतपुर थाने पहुंच निरीक्षण किया। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने एसडीओपी श्री अरोरा को थाने की सम्पूर्ण जानकारी दी। जुआं, सट्टा, अवैध शराब के लिए लगातार कार्यवाही कर नियंत्रण करने कहा गया। इसके अलावा महिला संबंधी अपराधों, गुम इंसान के लिए सजगता से कार्यवाही और आम नागरिकों से अच्छा आचरण रखने कहा गया। एसडीओपी श्री अरोरा ने थाना प्रभारी को सभी पेंडिंग मामलों के शीघ्र निराकरण(निकाल) करने निर्देश दिए।


