शालू जिंदल समाज सेवा के क्षेत्र में भी हैं सक्रिय
रायपुर। श्रीमती शालू जिंदल को ओपी जिंदल विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने की है। शालू जिंदल शिक्षा के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। ओपी जिंदल विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित है।
शालू जिंदल को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2005 की धारा 16(1) के तहत की गयी है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्रीमती शालू जिंदन की नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया है।
ओपी जिंदल विवि की नवनियुक्त कुलाधिपति श्रीमती शालू जिंदल उद्योगपति नवीन जिंदल की पत्नी हैं। उन्होंने समाज सेवा के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन की स्थापना कर रखी है। श्रीमती शालू जिंदल जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। कोरोना कोल में JSPL फाउंडेशन ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जरुरतमंदों की सेवा की। फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र और स्लम एरिया में रह रहे लोगों को राशन, दवा व अन्य जीवनोपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई। गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए वह सतत प्रयत्नशील रहती हैं।
फाउडेंशन की ओर से ऐसे बच्चों को पुस्तक की भी सहायत उपलब्ध कराई जाती है। JSPL फाउंडेशन परिवार ने श्रीमती शालू जिंदल के कुलाधिपति नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है।