छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री बृजमोहन के PSO ने खुद को मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस

सुसाइड नोट में खुलासा:साले की पत्नी और उसके पिता पर लगाया ब्लैकमैलिंग का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात उनके पीएसओ ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तैनात पीएसओ का नाम आरक्षक विशंभर राठौर बताया गया है। उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है। हालांकि आरक्षक ने खुदकुशी क्यों की है, फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सर्विस रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भी चर्चा नहीं हो पाई है। बहरहाल मामले की जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल के साथ ही उनका पूरा स्टाफ हतप्रभ है, क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल की टीम में इस तरह की यह पहली घटना है।

सुसाइड नोट में खुलासा, साले की पत्नी और उसके पिता पर लगाया ब्लैकमैलिंग का आरोप

सूचना पर सिविल लाइन थाना मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में ब्लैकमैलिंग से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी गई है। साले की पत्नी और उसके पिता पर ब्लैकमैलिंग का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *