बिलासपुर। अपनी निजी कारणों से इहलीला समाप्त करने का निर्णय कर आत्महत्या के लिए एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टीतेल डालने की सूचना पर डायल112 में तैनात सिपाही धर्मेश बघेल व चालक सुनील तत्काल पहुंच घर का दरवाजा तोड़ महिला की जान बचाई। पुलिस के इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने दोनो पुलिस कर्मियों को नगद प्रोत्साहन राशि देकर हौसला अफजाई किया।