ज्योतिरादित्य की आशीर्वाद यात्रा में पशु क्रूरता, घोड़े को रंग दिया भाजपा रंग में

मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया

इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंदौर आशीर्वाद यात्रा के दौरान पशु क्रुरता का एक मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपाई रंग में रंग दिया था । ये घोड़ा छावनी क्षेत्र के एक स्वागत द्वार के पास नजर आया, बताय जा रहा है कि भाजपा के पूर्व पार्षद रामदास गर्ग ने इसे बुलवाया था।
इस घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा देखकर लोग कहते रहे कि भाजपा ने पशुओं को भी नहीं छोड़ा। मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया है। पीपुल्स फॉर एनीमल के स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा संचालकों के खिलाफ संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही चुनाव आयोग में भी शिकायत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *