9 साल बाद पुलिस के सपड़ाया
रायपुर। वर्ष 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल ईनामी नक्सली को पकड़ लिया है। इस नक्सली को बड़े सट्टी इलाके से धरदबोचा गया है। जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस को पुना नर्कोम अभियान के तहत सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं पुलिस ने नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि साल 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर आईएएस एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। इस घटना में नक्सलियों ने कलेक्टर के दो एसपीओ की हत्या भी कर दी थी। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार इनामी नक्सली इस घटना में शामिल था।