जल्द ख़रीदकर रख ले गहने एक्सपर्ट का कहना आने वाले समय मे सोने के भाव में होगी और तेजी
पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। जहां गोल्ड सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 47,039 रूपये प्रति दस ग्राम था, जोकि 21 अगस्त की शाम बढ़कर 47,329 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। इस दौरान सोना 290 रुपये हुआ महंगा।
चांदी हुई सस्ती
इस महीने के शुरुआत से ही चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ो के अनुसार इस महीने की शुरुआत में एक किलो चांदी का दाम 67,906 रुपये था। जोकि 21 अगस्त की शाम को घटकर 62,233 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
साल के अंत में 50 हजार के पार जाएगा सोना
सोने की कीमतों पर अगर एक्सपर्ट्स का अनुमान सही साबित हुआ तो कीमतें 50 हजार के पार पहुंच सकती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहार और कोरोना की संभावित तीसरी लहर की वजह से कीमतों उछाल देखने को सकता है।
सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगर महीने-दो महीने के लिए सोने में पैसा लगाने के लिए आप सोच रहे हैं तो इससे दूर ही रहें, लेकिन दो साल के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय हैं। अगले छह महीने में सोना 50000 और एक साल में यह 54000 का लेवल तोड़ सकता है।
दो साल तक सोने में रहेगी तेजी
अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी, क्योंकि पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में जब तेजी आती है तो दो से 4 साल तक रहती है। चाहे वह साल 2000 से 2004 की तेजी हो या 2008 से 2011 की। इस बार गोल्ड में तेजी 2020 में आई और यह 2022-23 तक रह सकती है।
कैसा रहेगा अगला 5 साल
स्पेन के Quadriga Igneo Fund मैनेजर डिएगो परिल्ला के अनुसार अगले तीन से 5 सालों में सोने की कीमत 3000 डाॅलर से 5000 हजार डाॅलर प्रति आउंस हो सकता है। अगर भारतीय रुपये में इसे देखें तो कीमतें 78 हजार रुपये से 1,31,00 रुपये के बीच हो सकती हैं। डिएगो परिल्ला ने 2016 में अनुमान लगाया था कि 5 सालों में सोना अपने रिकार्ड स्तर पर होगा। और उनका यह अनुमान पिछले साल सही साबित हुआ था।