जांजगीर-चांपा। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बड़ी बहन श्रीमती संतरा महंत सहित अन्य बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। डॉ महंत का आज अपने गृह नगर सारा गांव आगमन हुआ। इस अवसर पर भाई राजेश महंत, श्रद्धा महंत, श्रृजन रोली महंत सहित अन्य परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।