नशे में धुत्त लोरमी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मेन कुमार व साथियों द्वारा रेस्ट हाउस में गुंडागर्दी, तोड़फोड़

मुंगेली/लोरमी। राज्य सरकार के अतिथि गृह,उच्च विश्राम गृह अथवा रेस्ट हाउस प्रोटोकॉल का अनुसार अतिविशिष्ट व्यक्ति अथवा राज्य अतिथियों या फिर वरिष्ठ अधिकारियों के विश्राम के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में होती है। मगर मुंगेली जिले के लोरमी रेस्ट हाउस को सत्ता के नशे में मदमस्त कुछ पदाधिकारी जिसमे ब्लाक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव द्वारा शराब के नशे में मदमस्त साथियों के साथ आकर प्रोटोकॉल का घोर उलंघन करते हुए केअर टेकर से गाली गलौच कर खोलने खाना बनाने कहने और चौकीदार, खानसामे द्वारा असमर्थता जताने पर तोड़फोड़ करने की बड़ी घटना की खबर मिल रही है। इस संबंध में रेस्ट हाउस लोरमी के जिम्मेदार कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी है मगर सत्ता के गुमान में आये दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिससे पार्टी के साथ ही अन्य नेताओं, जनप्रतिनिधियों के कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगते रहे हैं।

हालांकि ऐसे ही घटना पूर्व में बिलासपुर के दो दो ब्लाक अध्यक्ष ने भी की जिस पर तत्काल पार्टी खेमा संज्ञान में लिया था और पार्टी से निकाल बाहर कर एक अच्छा संदेश सत्ता व संगठन के कार्यशैली देखने मिला था। मगर मुंगेली जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र कहे जाने वाले रेस्ट हाउस में ही जब स्वयं सत्ताशासित पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा तोड़फोड़, मारपीट, गालीगलौज की जावेगी तो इस घटना से और लोगो के बीच क्या संदेश पहुंचेगा। बहरहाल लोरमी में हाल में सत्ता दल से संबंधित विधायक नही है मगर जिला के पदाधिकारियों द्वारा निश्चित रूप से उक्त घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी जाएगी और आपराधिक प्रकरण के पहले ही कांग्रेस संगठन कोई कड़ी कार्यवाही करने की संभावना है।

बता दें रेस्टहाउस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मैन कुमार भार्गव एवम उनके साथियों ने तोड़ फोड़ की कर्मचारियों के साथ कि गालीगलौज की। पूरा मामला लोरमी का जहाँ पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मैन कुमार भार्गव उनके साथी अखत राम व दो साथी रात रेस्ट हाउस पहुंचे जहां जहांगीर के दरबार की तर्ज पर अपनी हुकूमत अधीनस्थ कर्मचारियों को शराब के नशे में धुत्त होकर दिखाना चाहे। खाना बनाओ कर्मचारियों ने कहा कि रात हो जाने के कारण खाना नही बन पायेगा यहाँ सुनते हुये ब्लॉक अध्यक्ष और उनके साथियों ने रेस्ट हाउस में रखे कांच के टेबल को लात मारकर तोड़ा साथ ही बेड के बिस्तरों को फेकने लगे जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें ही गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी ब्लॉक अध्यक्ष और उनके साथियों ने दबंगाई करते हुए कहा कि हमारी सरकार है हम जो चाहेंगे करेंगे नशे में चुर ब्लॉक अध्यक्ष और उनके साथियों ने खूब उत्पात मचाया जिससे कर्मचारी भयभीत हो उच्च अधिकारियों को घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी। कर्मचारियों का कहना कि इनके द्वारा आये दिन शराब पीकर रेस्ट हाउस आते है और गाली गलौज करते रहते है।

कांग्रेस के राज में उनके ही पार्टी के लोग कर रहे है दबंगाई

कांग्रेस के सत्ता में आते ही कांग्रेसियों का आतंक चरम सीमा में है आये दिन वसूली की शिकायत के साथ साथ सरकारी कर्मचारियों को धमकाने शासकीय संपत्ति को तोडफ़ोड़ करने की शिकायत आम बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *